इन तीन स्टेशनों के नाम भी बदले इलाहाबाद जंक्शन अब बना प्रयागराज जंक्शन - GRAMEEN SANDESH

BREAKING

इन तीन स्टेशनों के नाम भी बदले इलाहाबाद जंक्शन अब बना प्रयागराज जंक्शन


 


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया। अब प्रयागराज के चार रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदल दिए गए हैं। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई अनापत्ति के बाद नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी की गई है।


गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दी गई अनापत्ति के क्रम में यूपी सरकार द्वारा प्रयागराज में स्थित रेलवे स्टेशनों के नाम में परिवर्तन कर दिया गया है।

अब इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।
 गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले साल ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदला था। उसका नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय किया था।

वहीं, इस साल जनवरी में यूपी कैबिनेट ने मुगलसराय तहसील का नाम बदला था। इसका नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय तहसील किया था। इसके अलावा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था। फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया गया था। 

Pages