खुद अंधेरे में वक्त गुजार कर मधु ने अपने बेटे की जिंदगी रोशन कर दी। पति की मौत के बाद मां के साथ एक पिता का भी फर्ज निभाते हुए उसने बेटे के सपनों को पंख लगाए। आज रजत कई धारावाहिकों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना चुका है।
उत्तराखंड के रुद्रपुर में दुर्गा कालोनी निवासी मधु रावत गरीब परिवार से है। वर्ष 2009 में पति धर्मवीर सिंह रावत का आकस्मिक निधन हो गया। तीन पुत्रों की परवरिश का जिम्मा मधु के कंधों पर आ गया।
उसने एक कंपनी में नौकरी कर बच्चों की बेहतर परवरिश की। मंझले बेटे रजत की ख्वाहिश अभिनय के क्षेत्र में हाथ आजमाने की थी। मां ने उसे हौसला दिया और मार्च 2019 में रजत को मुंबई भेज दिया।

भूखे-प्यासे फुटपाथ पर गुजारी रात
शुरू में काम नहीं मिल पाने पर रजत को कई रात भूखे-प्यासे फुटपाथ पर गुजारनी पड़ी। लेकिन रजत के भीतर छिपे कलाकार ने हिम्मत नहीं हारी। छह माह बाद स्वास्तिक प्रोडक्शन में उसे काम मिला। इसके बाद वह एक के बाद एक कई धारावाहिकों में दिखने लगा। साल भर के अंतराल में स्टार भारत पर राधाकृष्ण में वृंदावन दास, महाकाली में अग्निदेव, पोरस में सैनिक, चंद्रगुप्त मौर्य में एक्टर धनंजय के सुरक्षा गार्ड के रूप में अभिनय कर चुका है।
वर्तमान में स्टार प्लस पर ये हैं चाहते में सुरक्षा गार्ड, नौकर, सिपाही, सोनी पर मेरे सांई में लठैत, कलर्स पर शक्ति में छात्र, दंगल में सावधान इंडिया में विलन, जी टीवी पर कुरबान हुआ में रजत विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं।
‘भाभी जी घर पर हैं...’ में भी उसे नौकर का किरदार मिला है। वर्तमान में इसकी शूटिंग चल रही है। मधु कहती है कि बेटे की सफलता के लिए ईश्वर से दुआ मांगती थी। जब भी बेटे को टीवी देखती है तो वह भावुक हो जाती हूं।