बाहरी व्यक्ति को कॉकपिट में आने की अनुमति दी थी, चंडीगढ़-लेह फ्लाइट की घटना - GRAMEEN SANDESH

BREAKING

बाहरी व्यक्ति को कॉकपिट में आने की अनुमति दी थी, चंडीगढ़-लेह फ्लाइट की घटना

 



एअर इंडिया की चंडीगढ़-लेह फ्लाइट के दौरान पायलट ने एक बाहरी (अनधिकृत) व्यक्ति को कॉकपिट में आने की अनुमति दी। इस मामले में डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पायलट का लाइसेंस एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।

इस फ्लाइट के कोपायलट का लाइसेंस एक महीन के लिए सस्पेंड किया गया है, क्योंकि उसने अनधिकृत व्यक्ति को रोका नहीं और न ही इस घटना की सूचना दी। घटना 3 जून को फ्लाइट नंबर AI-458 के साथ हुई थी।

एअर इंडिया के विमान में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 27 फरवरी को एयर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान एक पायलट ने अपनी गर्लफ्रेंड को कॉकपिट में जाने की परमिशन दी थी। दोनों वहां एक घंटे रहे। पायलट ने क्रू से उसके लिए तकिये मंगवाए और शराब परोसने को कहा। क्रू ने कॉकपिट में शराब परोसने से मना किया तो पायलट भड़क गया और उनके साथ अभद्रता की। इस मामले में DGCA ने एयरलाइन को जांच पूरी होने तक सभी क्रू मेंबर्स को हटाने का निर्देश दिया था।

26 नवंबर को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में पैसेंजर शंकर मिश्रा ने बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब की। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। एयरलाइन ने दिल्ली पुलिस में FIR कराई। यह कार्रवाई तब हुई जब पीड़ित बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की।

इस मामले में DGCA ने एयरलाइन पर 30 लाख का जुर्माना लगाया। DGCA ने पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। आरोपी शंकर मिश्रा पर भी एयर ट्रैवल पर 4 महीने का बैन लगाया गया।

दिल्ली से कतर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बारातियों के डांस का वीडियो वायरल हुआ है। 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही फ्लाइट में हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी का गाना- तेरी आंख्या का यो काजल... पर जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। ये पूरी फ्लाइट बारातियों के लिए ही बुक की गई थी। 


Pages