जबलपुर-
आजादी का अमृत महोत्सव में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन, एन डी डी बी आनंद तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वाधान मे संभाग स्तरीय A-Help प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ आर के मेहिया संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्यप्रदेश ने प्रशिक्षण मे बताया कि A-HELP सखियां अपनी मेहनत और लगन से ग्रामीण क्षेत्रों मे उन्नत पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देंगी। उन्होंने इसका व्यापक प्रचार प्रसार और उन्नत पशुपालन गतिविधियों में मार्गदर्शन देने को कहा। डॉ विनोद बाजपेई संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जबलपुर ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने A-HELP सखियों को सभी आवश्यक सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करने का भरोसा दिया | कार्यक्रम मे डॉ प्रफुल्ल मून उपसंचालक जबलपुर,डॉ अविनाश श्रीवास्तव उपसंचालक आर. पी.,डॉ मीता दास अतिरिक्त उपसंचालक एवं मास्टर ट्रेनर डॉ सुनील यादव, डॉ महेश गुप्ता उपस्थित थे।