जबलपुर,-
नेहरू युवा
केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को बृहद योग अभ्यासों का
आयोजन संपन्न हुआ। महारानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल और युवा मंडल, महारानी
लक्ष्मीबाई वार्ड कजरवारा जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर
योगाभ्यास एवं योग हेतु नियमित आयोजन बाबत शपथ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जय वीर बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप
प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्ज्वल में कृष्णा दास चौधरी, स्थानीय
पार्षद बतौर मुख्य अतिथि सुधा मिश्रा, योगाचार्य राम कुमार पटेल समाज सेवी दिनेश
ठाकुर समाजसेवी संतोष यादव, खेल सहसंयोजक रजनीश यादव, राजेंद्र
यादव, संरक्षक धनीराम कुर्बते संरक्षक, नवीन शिवा एवं राकेश खेत्रपाल पूर्व
स्वयंसेवक उपस्थित रहे। स्वागत और सम्मान के उपरांत योग आचार्य श्रीमती सुधा
मिश्रा द्वारा उपस्थित अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं एवं
बच्चों को योगाभ्यास के विभिन्न आयामों का प्रदर्शन करते हुए उन्हें यह योग प्रति
दिवस करने हेतु प्रेरित किया। योग की विभिन्न मुद्राओं और आसनों के लाभ भी
योगाचार्य द्वारा बताए गए मुख्य अतिथि कृष्णा दास चौधरी ने योग को अपनाने स्वस्थ
रहने और स्वस्थ भोजन करने हेतु उपस्थित प्रतिभागियों को प्रेरणास्पद उद्बोधन से
प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव खेल संयोजक एवं आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम सहायक अतुल पांडे, नेहरू युवा केंद्र जबलपुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों का सफलतम सहयोग
रहा भारत माता की जय, योग करो निरोग, बनो योग को
अपनाना है जीवन स्वस्थ बनाना है, वंदे मातरम जैसे उदघोष के साथ कार्यक्रम का
समापन हुआ।
